फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंदिर में सर्वधर्म समभाव, राम रहीम एक साथ खा रहे लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित मिश्र जम्मू। पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर इस आपदा में सर्वधर्म समभाव की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। पीरखो मोहल्ला पानी में डूब गया है। यहां के 20-25 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें कहीं भी आश्रय नहीं मिला तो राम मंदिर में उन्हें शरण मिली। खास बात है कि इन परिवारों के बीच सलीम मेहराज का भी एक परिवार है।
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद की टीम जब मंदिर पहुंची तो यहां की रौनक देखकर यह कहना मुश्किल था कि लोग किसी आपदा के शिकार हुए हैं। कुंती देवी कहती हैं कि घर चला गया तो परेशान तो हैं, पर यहां आने के बाद हम लोगों को छत मिल गई। भूखे तो नहीं मर रहे। बाल-बच्चे सभी खुश हैं।
मनोज कुमार कहते हैं कि ब्रश-पेस्ट, चाय-नाश्ता, खाना सब कुछ समय से मिल रहा है। यूं तो कोई परेशानी नहीं, लेकिन हमारा घर खत्म हो गया। महंत महामंडलेश्वर रामेश्वरदास बताते हैं कि हम किसी के लिए करने वाले कौन होते हैं। रामजी जैसा करवा दें, हम तो महज एक माध्यम हैं। विधायक युद्धवीर सेठी कहते हैं कि यहां 300 लोग रह रहे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें