विवाहेत्तर संबंध विवाहित जीवन में तनाव पैदा कर रहे हैं। इसकी कई वजह सामने आ रही हैं। इसमें सोशल नेटवर्क मुख्य रूप से शामिल है।
इसकी वजह से महिलाएं हिंसा की शिकार भी हो रही हैं। घरेलू कलह सामने आ रही है। राज्य महिला आयोग के आंकड़े बताते हैं कि जम्मू पर यह कितना हावी हो रहा है। रही कसर शराब से निकाल रही है। आयोग के पास कश्मीर संभाग की तुलना में अधिक मामले आ रहे हैं।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नईमा अहमद मेहजूर ने बताया कि पिछले एक माह में आयोग के पास जम्मू संभाग से करीब 80 मामले घरेलू हिंसा के आए हैं।