दोमाना। मुट्ठी में एससी, एसटी, ओबीसी समुदाय के लोगों की रविवार को बैठक में संविधान और आरक्षण बचाने के लिए लोगों को एकजुट होकर काम करने की आह्वान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष आरके कलसोत्रा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त एडीसी रमेश कुमार को सर्वसम्मति से परिसंघ का महासचिव चुना गया। यह कार्यक्रम भगत अमरनाथ जी के 55वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कलसोत्रा ने कहा कि सत्ताधारी दल मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिसंघ विभिन्न मंचों पर एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण जैसे मुद्दों के संबंध में एनसी सरकार के नेता के साथ चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि उनका समुदाय सरकार के खिलाफ नहीं है, लेकिन दूसरी ओर वे सरकार को मनमाने तरीके से आरक्षण नीति में संशोधन नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि परिसंघ ने उपराज्यपाल को अपना ज्ञापन सौंप दिया है। उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे राजभवन जम्मू की ओर बढ़ेंगे।