नई सरकार की धूम सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी रही। सरकार और सरकार के मंत्रियों को लेकर साइटों पर कई तरह की टिप्पणियां और मुबारकबाद दी गई।
मंत्री भी इसमें पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने फोटो पोस्ट कर लोगों का आभार प्रकट किया तो कई मंत्रियों के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों ने पोस्ट किए। फे सबुक और व्हाट्स एप पर दिनभर यह सिलसिला चलता रहा।
मंत्री प्रिया सेठी के पति युद्धवीर सेठी ने फेसबुक पर अपनी पत्नी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि वह मंत्री प्रिया सेठी के साथ खड़े हैं, सबको मुबारकबाद।
विधायक बाली भगत ने मंत्री बनने से पहले ही शनिवार को पोस्ट कर दिया था कि वह 97000 वोटरों की शुभकामनाओं के साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे।
कई विधायकों ने मोदी और मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ अपनी फोटो पोस्ट कीं। वहीं जिन क्षेत्रों के विधायकों को शामिल नहीं किया गया, वहां के लोगों ने विरोध भी जताया।