जम्मू। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने सार्वजनिक यात्री परिहवन में यात्री की क्षमता को 50 प्रतिशत तक सीमित करने के साथ यात्री किरये में तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। यात्री किराये में बढ़ोतरी के बाद, अब वाहन चालक आम लोगों से अधिक किराया वसूूल रहे हैं। अंतर जिला रुट्स पर चलने वाली बसों में लोगों को अधिक किराया वसूलने के मामले अधिक आ रहे है। वहीं यात्री वाहनों में यात्रियों के बीच सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
जम्मू से डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, रामबन, पुंछ, राजोरी जाने वाली बसों में यात्रियों से अधिक किराया वूसला जा रहा है। जम्मू से भद्रवाह के लिए चार सौ रुपये किराया वूसला जा रहा है, जबकि लॉकडाउन के पहले 250 रुपये किराया लिया जाता है। भद्रवाह से जम्मू सफर करने वाले यात्री संदीप कुमार ने कहा कि तीस प्रतिशत यात्री किराये के नाम अधिक किराया वूसला जा रहा है। वहीं बस में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। तीस प्रतिशत यात्री किराया बढ़ाया इसीलिए था कि यात्री के बीच सामाजिक दूरी हो।
वहीं, जम्मू से कठुुआ, हीरानगर, सांबा के लिए चलने वाली बसों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यात्री जगदीश चंद्र, कुलदीप राज ने कहा कि यात्री किराया बढ़ने के नाम बस चालक ने लुटा मचा रखी है। विरोध करने पर बस से निचे उतार दिया जा रहा है। विभाग की और से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में आरटीओ जम्मू धंतर सिंह से बात करने की कोशिश तो उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।