फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले की मांग: ऑल जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड केटेगरी इंप्लाइज के समर्थन में आए सामाजिक व धार्मिक संगठन

Mon, 19 Sep 2022 03:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शाम लाल बसन ने कहा कि यह सरकार की विफलता है कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। कर्मचारियों की मांगें जायज हैं, जिसे समय रहते पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड केटेगरी इंप्लाइज कश्मीर की मांगों के समर्थन में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन सामने आए हैं। कर्मचारियों के समर्थन में आंबेडकर चौक में प्रेस वार्ता कर समर्थन का एलान किया। कहा कि कर्मचारी तीन माह से प्रदर्शन कर रहे है। उनके लिए सरकार को जल्द तबादला नीति बनानी चाहिए। 

विज्ञापन


दलित चेतना मंच के अध्यक्ष शाम लाल बसन ने कहा कि यह सरकार की विफलता है कि वह कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। कर्मचारियों की मांगें जायज हैं, जिसे समय रहते पूरा किया जाना चाहिए। ऑल जेएंडके सद्गुरु कबीर सभा के अध्यक्ष फकीर चंद भगत, ऑल जेएंडके सवित्री भाई फूले महिला संगठन की अध्यक्ष सुनीता बंगोत्रा आदि ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। 

कश्मीरी पंडितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

ऑल इंडिया कश्मीरी समाज ने समुदाय के लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए एक सत्र का आयोजन किया। इसमें कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्या, पीएम पैकेज के कर्मचारियों की मांगों का मानना, अल्पसंख्यक का दर्जा देना, मंदिर और तीर्थ स्थल बिल, मासिक राहत राशि में वृद्धि पर चर्चा हुई। समाज के अध्यक्ष डॉ. रमेश रैना कहा कि कश्मीरी पंडितों की समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता है। ब्यूरो 
विज्ञापन


कुंजवानी में स्थापित हो बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा 

जम्मू शहर के कुंजवानी में बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा को स्थापित किया जाए। पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने चौक में मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। यह मांग बाबा बंदा सिंह बहादुर सेवादार सभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने उठाई है। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने के फैसले का स्वागत करते है। लेकिन सरकार को हमारी मांगें भी पूरी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें