फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, घाटी में जमा देने वाली ठंड

Fri, 27 Jan 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में बीते 3 रोज से खराब मौसम और कड़ाके की ठंड के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। एक ओर बर्फबारी के बाद से ही जहां रास्तों पर चलना मुश्किल हो गया है वहीं पहाड़ी हिस्सों पर बर्फबारी के कारण कई प्रमुख रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद है। शुक्रवार को लगातार इस हाइवे पर प्रशासन द्वारा आवागमन शुरू कराने के लिए बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही हाइवे को वापस शुुरू करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। 
 
वहीं माता वैष्णों देवी की पहाड़ियों पर भी खराब मौसम के चलते भारी बर्फबारी हुई है। साथ ही कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बर्फबारी के बाद से ही जहां कश्मीर में ठंड का आलम है वहीं जम्मू में दो दिन की बारिश के बाद खिली धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें