कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई है, शुक्रवार से पहले मौसम ठीक होने की उम्मीद नहीं है।
घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में देर रात को ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते अभी शुक्रवार से पहले ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
प्रसिद्घ स्की रिसोर्ट गुलमर्ग में 21 इंच तक सुबह तक बारिश हुई है। यहां पर बर्फबारी होने से -5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गुलमर्ग रियासत का अकेली ऐसी जगह रही जहां पर पारा शून्य से नीचे रहा।
पहलगाम जो अमरनाथ यात्रा का बेसकैंप भी है, वहां पर 6सेमी तक ताजा बर्फबारी हुई। जहां पर शून्य डिग्री तापमान रहा। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में भी 9.5एमए तक ताजा बर्फबरी हुई, जबकि रात में तेज बारिश हुई।
काजीगंड, कुपवाड़ा और कोकरनाग में पारा एक डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कुपवाड़ा में 4.5सेमी की ताजा बर्फबारी हुई है, कोकरनाग और काजीगंड में 6.5एमएम और 8.6एमएम बारिश हुई।
लेह में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कारगिल में पारा -5.6 डिग्री रहा। घाटी में इस समय 40 दिन का चिल्ले कलां चल रहा है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ है और जनवरी के अंत तक जारी रहेगा। इस दौरान भारी बर्फबारी होती है। 40 दिन के समय में 20 दिन चिल्लेकुर्द के होते हैं, जबकि 10 दिन चिल्लेबच्चा के।