फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी, बारिश खराब मौसम से कटड़ा में चापर सेवा प्रभावित

Fri, 24 May 2019 08:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेट घाटी के अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश से पारे में गिरावट आई है। कुपवाड़ा, सोनमर्ग सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के भी कई इलाकों में बारिश हुई। 
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दोपहर तक बारिश से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित हुई। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। 

घाटी में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह से शुरू होकर दोपहर को रुका। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 8 से 12 डिग्री तक गिर गया है। मौसम में आए बदलाव से ठंडक का फिर अहसास हुआ है। श्रीनगर में 13.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री गिरकर 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अन्य जिलों में भी बारिश हुई। 
विज्ञापन


जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। यहां 5.8 मिलीमीटर बारिश के साथ मौसम सुहावना रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री गिरकर 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात के न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.3 डिग्री गिरावट के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कटड़ा में 8.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 37.6, बटोत में 36.2, भद्रवाह में 16.0 मिलीमीटर बारिश हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें