फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में साफ रहा मौसम

Wed, 22 Feb 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
टंगमर्ग में हुई बर्फबारी के बाद का दृश्य - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में बुधवार को भी ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहा और धूप भी खिली। वहीं तीसरे दिन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को एकतरफा जम्मू से श्रीनगर की ओर खोला गया। 
विज्ञापन


कश्मीर में गुलमर्ग के अलावा जम्मू संभाग के चिनैनी के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। चिनैनी कसबे और इसके आसपास के इलाकों में हलकी बारिश भी हुई। अन्य मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहा और धूप भी खिली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी से एक बार फिर रियासत में मौसम करवट बदल सकता है। 

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे तीसरे दिन एकतरफा बहाल किया गया। जम्मू से श्रीनगर की ओर सुबह वाहनों को रवाना होने की अनुमति दी गई और यह सिलसिला दोपहर तक चला। हाईवे ट्रैफिक कंट्रोल के प्रवक्ता ने बताया कि हाईवे को जम्मू से श्रीनगर की तरफ एकतरफा खोल दिया गया है और दोपहर 12 बजे तक जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


हाईवे पर फंसे वाहनों को भी गंतव्यों तक भेजा गया। वीरवार को मौसम साफ रहा तो श्रीनगर से जम्मू की तरफ एकतरफा ही हाइवे को खोला जाएगा। रियासत में गुलमर्ग में माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रियासत में सबसे ठंडा मौसम रहा। वहीं लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें