फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से लौटने लगी घाटी की मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से पर्यटन को भारी नुकसान हुआ था। बाढ़ के कारण पर्यटकों ने बड़ी संख्या में अपनी बुकिंग भी रद्द करवा दी थी।
विज्ञापन


जल तांडव के बाद पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के चेहरे पर निराशा छा गई थी, लेकिन ताजा हिमपात के बाद एक बार फिर से वादी में इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

टूर एंड ट्रेवेल आपरेटर मुस्तफा के अनुसार बाढ़ के बाद वादी में पर्यटकों का आना बेहद कम हो गया था। इस चलते पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। गुलमर्ग में हुई बर्फबारी के बाद एक बार फिर से पर्यटक कश्मीर का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

गुलमर्ग में हिमपात का लुत्फ उठा रहे सैलानी

यहां आकर उनको इस बात का एहसास हो रहा है कि कश्मीर में अब तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं। कोलकाता से आई पर्यटक नमिता दास ने बताया कि वे पहली बार बर्फबारी देखने के लिए कश्मीर आई हैं।

उन्होंने खूब आनंद उठाया। इसी तरह दिल्ली से आई रुपाली ने बताया कि यहां आने से पहले वे डरी हुई थीं, क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही यहां बाढ़ आई थी। यहां आने के बाद जो नजारा देखने को मिला उससे यही लगा कि वाकई यदि धरती पर कहीं जन्नत है तो वह यहीं है।

दिल्ली से आए एक अन्य पर्यटक रमेश ने बताया कि बाढ़ के बाद यहां पर्यटकों का आना कम हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब वादी के हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं, इसलिए लोगों को जन्नत का नजारा देखने के लिए यहां आना शुरू कर देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें