फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक स्थल गुलमर्ग और टंगमर्ग में बर्फबारी

Mon, 15 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में मौसम के करवट बदलने का सिलसिला जारी है। जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकतर हिस्सों में रविवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम को टंगमर्ग और विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में बर्फबारी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग की भविष्यवाणी में आगामी 17 फरवरी से मौसम फिर बदल सकता है। इस बीच न्यूनतम माइनस 12.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री लुढ़ककर माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दो डिग्री लुढ़ककर न्यूनतम माइनस 6.7, ग्रीष्मकालीन राजधानी 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बीती रात का पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें