फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर हलकी बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को रियासत के कुछ स्थानों पर हलकी बर्फबारी और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मंगलवार को दिनभर रियासत के तमाम हिस्सों में बादलों और सूर्य के बीच अठखेलियां होती रहीं। कश्मीर घाटी में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहा।
विज्ञापन


कोहरे के कारण जम्मू पहुंचने वाली तमाम ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंचीं। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी में काजीगुंड, कोकरनाग, पहलगाम व कुपवाड़ा में घने बादल छाए रहे। पूरे जम्मू संभाग में हलके बादल रहे, लेकिन मंगलवार रात तक कहीं भी बारिश या बर्फबारी की खबर नहीं थी।

हालांकि, रियासत में बुधवार को हलके हिमपात तथा बारिश की संभावना है। पूरी रियासत जबरदस्त शीत लहर की चपेट में है। मंगलवार की सुबह श्रीनगर तथा जम्मू में हलके कोहरे का भी असर देखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

लेह में तापमान शून्य से 17 डिग्री नीचे

जम्मू-कश्मीर का लेह शहर रात को सर्वाधिक ठंडा रहा। यहां रात का तापमान शून्य से नीचे 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, 'यह लेह में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान है।'

घाटी के अन्य स्थानों की भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य में कारगिल शहर दूसरी सबसे सर्द जगह रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.2 डिग्री, पहलगाम में शून्य से नीचे 7.6 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर और इसके आसपास मौजूद अधिकांश नल और जलस्रोत सुबह में जमे हुए थे। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में शुष्क और सर्द स्थिति बनी रहेगी, जिससे रात्रि के तापमान में और गिरावट आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें