फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 8403 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, पवित्र गुफा में बर्फबारी से हुआ स्वागत

Tue, 02 Jul 2019 02:13 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ गुफा पर हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2019 के पहले दिन मंगलवार को 8403 यात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। गुफा तक पहुंचने वाले शिव भक्तों का बर्फबारी से स्वागत हुआ। गुफा और आसपास के क्षेत्र हुई हल्की बर्फबारी से श्रद्धालु भावविभोर दिखाई दिए। 
विज्ञापन


यात्रा रूट पर एनजी टाप पर भी बर्फबारी हुई। यात्रियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। प्रथम दिन श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पवित्र गुफा में विधिवत पूजा अर्चना कर राज्य में शांति, सद्भाव, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 

पहले दिन बालटाल रूट से 6884 और पहलगाम रूट से 3065 यात्री पवित्र गुफा की ओर आगे बढ़े। वर्ष 2018 में पहले दिन खराब मौसम के कारण यात्रा के देरी से शुरू होने से 1007 यात्रियों ने ही दर्शन कर पाए थे। 
विज्ञापन


इस बीच बम बम भोले के जयघोष के बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से दूसरे जत्थे में यात्रा के लिए 4417 यात्री रवाना हुए। इसमें पहलगाम रूट के लिए कुल 2800 यात्रियों में  2321 पुरुष, 463 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल रहे। बालटाल रूट के लिए कुल 1617 यात्रियों में 1174 पुरुष, 379 महिलाएं, 15 बच्चे और 49 साधु शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें