फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुगलरोड पर बर्फ हटाने का काम पूरा, पीर गली पहुंची मशीनें

Sun, 12 Jan 2025 10:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मुगलरोड पर बर्फ हटाने के बाद पीरगली पहुंची मशीनें। संवाद - फोटो : punchh
विज्ञापन
दिसंबर में 27 तारीख को बर्फबारी के बाद बंद किया गया था आवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मुगलरोड पर छह दिनों से बीआरओ की तरफ से पुंछ जिले की तरफ से चलाया जा रहा बर्फ हटाने का अभियान शनिवार दोपहर को पूरा हो गया। बर्फ हटाने वाली मशीनें अब पुंछ के प्रवेशद्धार पीर गली तक पहुंच गई हैं। इसके साथ ही मुगलरोड आवागमन योग्य बन गई है। हालांकि यातायात बहाल करने संबंधी निर्णय अभी लिया जाना बाकी है।
मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान पूरा होने से पुंछ एवं राजोरी जिलों के लोगों को एक-दो दिन में मुगलरोड पर यातायात बहाल होने की उम्मीद बंधी है। इसके बाद उन्हें जरूरी काम के लिए कश्मीर जाने का मौका मिल जाएगा। पुंछ जिले की तरफ से बर्फबारी के बाद पिछले महीने की 27 तारीख को मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद मौसम खराब रहने के कारण कुछ दिन बर्फ हटाने का अभियान नहीं चलाया गया। मौसम साफ होने पर बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया। इसे शनिवार को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल की बजाय इस बार जनवरी में ही हटाई गई बर्फ
गौरतलब है कि पहले जनवरी महीने में ही मुगल रोड को पूरी तरह बंद कर दिया जाता था। इसके बाद अप्रैल महीने में 15 तारीख के बाद मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया जाता था। इस बार बर्फबारी कम होने और मुगलरोड को बीआरओ के हवाले किए जाने के बाद मुगलरोड पर जनवरी में भी बर्फ हटाने का अभियान चलाया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें