फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

विज्ञापन
पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को बर्फबारी के बीच प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी ‌‌‌‌कार्यक्रम चला? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मौसम ने करवट बदली। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनामर्ग, जोजीला पास, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा के पर्वतीय इलाकों में सफेद चादर बिछने से तापमान में भारी गिरावट आई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य जिलों में दोपहर बाद से आसमान से पानी बरसने का सिलसिला जारी था। जम्मू संभाग के भी अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 8-9 दिसंबर को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। इसमें जम्मू और कश्मीर के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकते हैं।
कश्मीर के अधिकतर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज बदले रहने से इसमें इजाफा होने की संभावना है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान के शून्य से नीचे चले जाने से बर्फ की परत जमने लगी है, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। घाटी में शीत लहर जारी है। शरीर को जमा देने वाली ठंड से जनजीवन पर असर है। जम्मू संभाग के अधिकतर जिलों में भी दिनभर बादल छाए रहे। ठंड बढ़ने से बाजारों में खरीदारों की रौनक पर भी असर दिखा है। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 26.1 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 13.6, कटड़ा में 21.4, भद्रवाह में 13.3 और बटोत में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 5.0
कारगिल माइनस 4.6
गुलमर्ग माइनस 3.5
पहलगाम 1.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें