फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने महिला का पर्स व मोबाइल झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा व विजयपुर के बाद अब झपटमार गिरोह के सदस्य सांबा में भी पहुंच गए हैं। दिनदहाड़े अकेली महिला से झपटमारी कर चंपत हो रहे हैं। कस्बे की वार्ड न.11 आराजी मोहल्ले निवासी सीमा पत्नी रंधीर सिंह तहसील कार्यालय मार्ग से जा रही थी। इस दौरान की बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला के हाथ से पर्स व मोबाइल झपटकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक झपटकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले जम्मू के भगवती नगर पुल पर झपटमारी की वारदात हो रही थी। बाद में बाड़ी ब्राह्मणा, फिर विजयपुर और अब सांबा में भी झपटमार गिरोह सक्रिय हो गया है। इस वारदात से लोगों में भय बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें