फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे जहरीले सांप देखने हैं तो आइए साइंस कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नार्थ इंडिया में पहले सर्प पार्क के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जीजीएम साइंस कालेज प्रशासन की ओर से लगभग एक कनाल भूमि पर सर्प पार्क तैयार करवाया गया है। इस पार्क में जहां सांपों का संरक्षण होगा वहीं, कालेज में पढ़नेवाले जीव विज्ञान के विद्यार्थियों को अध्ययन करने की भी सुविधा हासिल होगी।
विज्ञापन


पार्क के निर्माण में जीजीएम कालेज प्रशासन की ओर से अभी तक करीब एक लाख की लागत लग चुकी है। इसमें विभिन्न सर्पों पर अध्ययन की नई प्रणाली शुरू होगी, जिसमें माइक्रो जीपीएस सिस्टम से सांपों की हरकत को देखा जा सकेगा।

गौरतलब है कि इस स्नैक पार्क की आधारशिला राज्य के आवास, संस्कृति मंत्री रमण भल्ला द्वारा 27 जून को रखी गई थी। वहीं, अब इस स्नैक पार्क की फेंसिंग कर दी गई है, जिसके अंदर सर्पों की पुरानी बर्मी भी हैं। जल्द उद्घाटन करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नार्थ इंडिया में सापों का पहला बड़ा पार्क

इस संबंध में जीजीएम साइंस कालेज के प्रिंसिपल डा. नूतन कुमार ने बताया कि इस कालेज परिसर के अंदर स्नैक पार्क को तैयार करने का उद्देश्य है कि सर्पों का संरक्षण हो सके, क्योंकि प्रकृति के वे भी हिस्से हैं।

इनके संरक्षण के साथ-साथ यहां के विद्यार्थी अध्ययन भी कर सकेंगे वहीं, लोगों को जागरूक भी किया जाएगा कि जहां कहीं भी सर्प निकलें उसे  सुरक्षित इस पार्क में लाया जाए और स्वतंत्र छोड़ दिया जाए।

वहीं, कालेज के जियोलॉजी विभाग के दो प्रो. आंचल सिंह तथा प्रो. विजय शर्मा जो दोनों सर्प विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं, इनका भी सहयोग इस पार्क के विकास में रहेगा। उन्होंने कहा कि नार्थ इंडिया में इसे पहला बड़ा सर्प पार्क के  रूप में विकसित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें