फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पहुंचा सुपरफास्ट बस में सांप, एक को डसा

Mon, 26 Oct 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ से जम्मू जा रही सुपरफास्ट बस में उस समय अफरातफरी मच गई जब सांप ने एक युवक को डस लिया। युवक को विजयपुर उप जिला अस्पताल से उसी बस से जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सांप भी बस में ही छिपा था। युवक सुधबुध खो बैठा है। दरअसल, हुआ यूं कि कठुआ निवासी रोशन शर्मा (25) पुत्र तीर्थराम रविवार को बस (जेके 02 एएस 7531) से विजयपुर आया था।

रविवार की शाम छह बजे विजयपुर सुपरफास्ट बस अड्डे पर उतरने के लिए रोशन लगेज रैक में रखा अपना बैग उतारने लगा। इसी दौरान सांप ने उसे हाथ में डस लिया।

पहले तो रोशन ने समझा कि शायद कोई कील उसे चुभ गई होगी, लेकिन जैसे ही उसकी नजर सांप पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसके मुंह जोर से चीख निकल पड़ी सांप। इसके बाद वह सुधबुध खो बैठा।
विज्ञापन


बस में सवार अन्य सवारियों ने जब सांप को देखा तो वह भी अवाक रह गए। खुद को बचाने के लिए सवारियों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में बस को खाली कराया गया। आधे घंटे तक मौके पर अफरातफरी मची रही।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक ने सवारियों को उतारकर रोशन को उसी बस से उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां से साढ़े छह बजे के करीब उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।

चालक उसी बस से रोशन को जीएमसी ले गया। सांप लगेज रैक में उस जगह बैठा हुआ था जहां म्यूजिक स्पीकर लगा होता है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सांप को निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

सांप के डसने से सुधबुध खो बैठे रोशन को पुलिस ने विजयपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस और सवारियों ने जब उससे बात करने की कोशिश की तो वह कुछ नहीं बोला।

यहां तक कि उप जिला अस्पताल में भी डाक्टरों से वह कुछ नहीं बोला। वह अपना नाम और पता तक नहीं बता पाया। उसक बैग लगेज रैक में सांप के पास ही रखा था।

अंतत: रोशन की जेब की जांच की गई। इसमें उसका आई-कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हो सकी। बस में सांप होने से यह यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया।

हर कोई चर्चा कर रहा था कि आखिर बस में सांप आया कैसे। चूंकि सांप के पेट का हिस्सा ही दिख रहा था, जो कि मटमैले भूरे रंग का है, इसलिए यह किस प्रजाति का सांप है इसका पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन


इस बीच लोगों ने अपने मोबाइल से सांप के फोटो भी खींचे। बस से सांप नहीं निकल पाने के चलते सवारियों को अन्य वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें