जम्मू। नेशनल हाइवे पर पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में भुक्की की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में कश्मीर से आने वाले उत्तराखंड नंबर के दो ट्रकों को भी जब्त किया है, जिनमें भुक्की को छुपाकर लाया जा रहा था।
पुलिस नेे हाईवे पर सुकेतर के पास नाका लगाया गया था। यहां कश्मीर से आने वाले ट्रक नंबर यूके-06 सीए-2446 और यूके-06 सीए-4887 को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर एक ट्रक से 130 किलो और दूसरे ट्रक से 110 किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक के चालक पप्पू मसीह निवासी बिलासपुर उत्तर प्रदेश और विरेंद्र सिंह निवासी बिलासपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो