फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मरालिया पंचायत के अधीन गांव सिंह पुरा का ट्रांसफर जला होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों की टीम लोड रिवाइज करने पहुंची, तो एक व्यक्ति व उसके परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मीरां साहिब सब डिवीजन-तीन के कनिष्ठ अभियंता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। विरोध स्वरूप दिन भर सिंह पुरा, कृष्ण नगर आदि की बिजली बंद रखी गई। देर शाम पुलिस ने मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने एफआईआर नंबर 129/2020 धारा 353/323 / आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें