पंजाब से सटी जम्मू-कश्मीर सीमा पर स्थित कोटपुन्नु पुलिस ने नाके के दौरान शराब की 107 थैलियों सहित एक को गिरफ्तार कर लिया। नाके पर पुलिस द्वारा की जा रही जांच में पवन कुमार निवासी दोलियां नामक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ गया।
जांच के दौरान जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 107 शराब की थैंलियां बरामद हुईं। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।