फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: '370 की वापसी नहीं होगी, संविधान का गला घोंटा गया', जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हुए बवाल को लेकर बरसी भाजपा

Thu, 07 Nov 2024 12:59 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

स्मृति ईरानी ने कहा ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं से पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस, एनसी (नेशनल कॉन्फ्रेंस) को संसद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवहेलना और अपमान करने का अधिकार किसने दिया?
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : X/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जम्मू कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर काफी बवाल हुआ। बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालात ऐसे हो गए कि मार्शलों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा। इंजीनियर राशिद के भाई और लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हुआ था। जिसके भाजपा भाजपा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं होगी। आज विधानसभा में संविधान का गला घोंटा गया है। भाजपा का दावा है कि अनुच्छेद 370 हटने के भाजपा जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई है।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, 'मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं से पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस, एनसी (नेशनल कॉन्फ्रेंस) को संसद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवहेलना और अपमान करने का अधिकार किसने दिया? मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं को आश्वस्त करना चाहती हूं कि अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जाएगा। स्मृति ईरानी ने कहा, 'कल इंडिया गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय संविधान का गला घोंटने की हिमाकत की। कल इंडिया गठबंधन ने जो प्रस्ताव पारित किया है, उसके तहत वे जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान के खिलाफ एक नई जंग लड़ते दिख रहे हैं। आज मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं से पूछना चाहती हूं कि संसद और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले जो सबको स्वीकार्य है, उसका अपमान और अवहेलना करने का अधिकार कांग्रेस, एनसी को किसने दिया? मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आदिवासी समाज को जो अधिकार मिले हैं, क्या उसके खिलाफ कांग्रेस-एनसी सरकार खड़ी होगी? दलितों और पिछड़े समाज को जो अधिकार मिले हैं, क्या उसके खिलाफ कांग्रेस-एनसी सरकार खड़ी होगी? कल का प्रस्ताव उग्रवाद और आतंकवाद के समर्थन में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं के रणनीतिक समर्थन को दर्शाता है। लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी गई सरकार विकास के मुद्दों पर काम करने की बजाय भारत को जोड़ने की बजाय तोड़ने का सबूत दे रही है।मैं कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं से कहना चाहती हूं कि अनुच्छेद 370 कभी पुनर्स्थापित नहीं होगा, भारत को विभाजित करने का उनका प्रयास सफल नहीं होगा।'

370 मुद्दे पर आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हुआ भारी हंगामा
लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। बैनर को देखकर भाजपा के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन लिया। भाजपा विधायकों ने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर लेकर उसे फाड़ दिया। इस दौरान हाथापाई होने लगी और जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा और हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन स्थगित होने के बाद भी भाजपा सदस्यों ने अपना विरोध जारी रखा। भाजपा ने सुरक्षा पर आवाज उठाई कि ऐसी चीजों को कैसे अनुमति दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें