फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में स्मृति ईरानी ने जानी लोगों की समस्याएं, प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं

Fri, 19 May 2023 12:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार वह उधमपुर में जिला के प्रशासनिक अधिकारियों, डीडीसी, बीडीसी और जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करने आई हैं।हमारा संकल्प है कि राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए जितनी भी योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं, वे सभी तीव्रता के साथ धरातल पहुंचे। 
विज्ञापन
उधमपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  ने डीसी ऑफिस में प्रशासनिक अधिकारियों व पीआरआई सदस्यों के साथ बैठक कर जिला में विकास परिदृश्य की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों ने अपने इलाकों की समस्याएं उठाईं। इरानी दो दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत यहां पहुंची हैं।

विज्ञापन


बैठक में जिला विकास आयुक्त सचिन कुमार वैश्य, एसएसपी डॉ. विनोद कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद थे। स्मृति दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उधमपुर के डीसी कार्यालय परिसर पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने डीसी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों व पीआरआई सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में जिले के विभिन्न डीडीसी, बीडीसी व अन्य पीआरआई सदस्यों ने भाग लिया और अपने अपने इलाकों की समस्याओं को उजागर किया और हासिल उपलब्धियों को भी साझा किया।
विज्ञापन


वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार वे उधमपुर में जिला के प्रशासनिक अधिकारियों, डीडीसी, बीडीसी और जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करने आई हैं।

हमारा संकल्प है कि राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए जितनी भी योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं, वे सभी तीव्रता के साथ धरातल पहुंचे और जनता की और जनप्रतिनिधयों की आवाज भी स्पष्ट तरीके के साथ जिला प्रशासन तक पहुंचे।

प्रशासन भी तीव्रता के साथ उनकी समस्याओं को समाधान तक लेकर जाए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अपनी बात को खत्म कर आगे बढ़ गईं।

आंगनबाड़ी केंद्रों की बनेंगी अपनी इमारतें

बैठक में शामिल ब्लॉक घोरडी की बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने बताया कि बैठक में केंद्रीय मंत्री के समक्ष बिजली, पानी, सड़क इत्यादि विभिन्न मुद्दों को उजागर किया। 

 

विशेषतौर पर आंगनबाड़ी वर्करों के वेतन में बढ़ोतरी, लोगों के घरों में चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए इमारत का प्रावधान व आईसीडीएस से संबंधित अन्य समस्याओं पर भी प्रमुखता से प्रकाश डाला और अपील की कि एनईपी के तहत खोले जा रहे किंडरगार्टन स्कूल (बाल वाटिका) और आंगनबाड़ी केंद्रों को क्लब किया जाए।

 

जिस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकारी इमारतें उपलब्ध करवाई जाएंगी और इसके लिए वे जल्द ही फंड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें