फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अधिकारी व ठेकेदार लापरवाह, सिटी कैसे बनेगी स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो बड़े प्रोजेक्टों के लिए राशि मंजूर, फिर भी समय पर मुकम्मल नहीं हो पाया काम
विज्ञापन

- बावे वाली माता मंदिर के काम के डेडलाइन तीसरी बार बढ़ी, अब नवरात्र में काम पूरा करने का लक्ष्य
- कैनाल से लेकर तालाब तिल्लो सड़क के जीर्णोद्धार के काम की समय सीमा चौथी बार बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत तय समय सीमा के भीतर काम निपटाने में विभागीय अधिकारी विफल रहे हैं। लापरवाह कार्यप्रणाली के चलते बावे वाली माता मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य की डेडलाइन तीसरी बार और कैनाल रोड से लेकर तालाब तिल्लो सड़क के काम की डेडलाइन चौथी बार आगे बढ़ाई गई है। इसके लिए ठेकेदारों की लापरवाही को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। परियोजना के तहत मंदिर को आधुनिक लुक दी जानी है। यहां पर शेड से लेकर श्रद्धालुओं के आने-जाने और रुकने के लिए सुविधाएं दी जानी हैं। रास्तों का निर्माण होना है। टाइलें बिछाई जानी हैं। इसके अलावा पार्किंग पर काम छह माह से चल रहा है जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है। दो माह तक काम बंद भी रहा। इसके अलावा यहां पर काली माता मंदिर में 20 फीट ऊंची मूर्ति भी स्थापित की जानी है मगर तमाम प्रोजेक्टों पर काम कछुए की चाल से हो रहा है। मंदिर के आधुनिकीकरण पर 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है।
वहीं, कैनाल रोड से लेकर तालाब तिल्लो सड़क आधुनिक तर्ज पर विकसित की जा रही है। ज्यूल चौक से लेकर कैनाल हेड तक सड़क को डबल लेन किया गया है। इसके अलावा फुटपाथ का निर्माण किया गया है। मगर कैनाल हेड से लेकर तालाब तिल्लो तक सड़क पर काम धीमी गति से चल रहा है। दो माह पहले सड़क को चौड़ा करने का काम आरंभ हुआ था जो अभी तक पूूरा नहीं हो पाया। यहां पर नालियों का निर्माण भी अधर में लटका हुआ है। यहां कुल 20.21 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे बोहड़ी, पाटा बोहड़ी के आसपास इलाकों से ज्यूल चौक आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट भी इस मार्ग पर ज्यादा होती है। कन्वेंशन सेंटर, अधिकारियों के आवास भी इसी मार्ग पर स्थित हैं।
विज्ञापन


18 मई 2022 को शुरू हुआ काम
परियोजना के तहत कैनाल रोड-तालाब तिल्लो सड़क का काम 18 मई 2022 को शुरू हुआ था। इसे पूरा करने की डेडलाइन 30 जून 2023 रखी गई थी। फिर इसे दिसंबर तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद इसे जून 2024 तक पूरा करने की डेडलाइन रखी गई। अब काम पूरा न होने पर छह माह यानी सितंबर में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उधर, बावे वाली माता मंदिर का काम फरवरी 2022 से शुरू हुआ था। फरवरी 2023 में इसे पूरा किया जाना था। टेंडर प्रक्रिया मुकम्मल न होने पर अप्रैल 2024 में पूरा किया जाना था मगर अब नवरात्र में काम समेटने की तैयारी है।
विज्ञापन


कोट
तालाब तिल्लो सड़क का काम दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। परियोजनाओं के तहत काम चल रहे हैं। सड़क को आधुनिक लुक दी जा रही है। इसके अलावा बावे वाली मंदिर का जीर्णोद्धार का काम जारी है। यह कार्य अंतिम चरण में है।
- रजनीश अबरोल, जीएम, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें