जम्मू। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सचिवालय, वेयरहाउस, बलिदान स्तंभ और पनामा चौक में चल रहे विकास कार्यों को जून अंत तक पूरा किया जाएगा। यह आदेश नगर निगम के आयुक्त डा. देवांश यादव ने इन जगहों के दौरे के दौरान ठेकेदारों को दिए हैं।
आयुक्त ने कहा कि प्रोजेक्टों का काम अंतिम चरण में है। बचे काम को जून माह में निपटाया जाए और जुलाई माह से प्रोजेक्टों का लाभ लोगों को मिल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में तमाम प्रोजेक्टों की डेडलाइन मई माह में समाप्त हो चुकी है। लेटलतीफी के कारण काम बचा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से काम की निगरानी करने के लिए कहा है। मौजूदा समय में सचिवालय, वेयरहाउस, बलिदान स्तंभ, पनामा चौक सहित अन्य जगहों में सौंदर्यीकरण, पार्क और वाकवे का काम चल रहा है।
नगर निगम के आयुक्त ने कहा कि पहले रणबीर नहर किनारों को विकसित किया गया है। पैदल चलने रास्ते तैयार किए गए हैं। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। वेयरहाउस में भी सफाई नियमित करने को है। साथ ही चौकों की सजावट करने को भी कहा गया है। दुकानदार भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।