फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: स्मार्ट सिटी का गड्ढा बना मौत का कारण, गड्ढे में गिरकर स्कूटी सवार छात्र की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Mon, 23 Dec 2024 11:59 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सर्कुलर रोड पर गड्ढे में गिरकर छात्र की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
गड्ढे में गिरकर छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्कुलर रोड पर शुक्रवार रात हुई दुखद दुर्घटना में छात्र की मौत के मामले में जिलाधिकारी जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने जांच का आदेश दिया है। डीएम ने इसके लिए एक समिति बनाई है, जिसमें पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और सहायक आयुक्त राजस्व शामिल हैं। डीएम ने आदेश में कहा कि रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सर्कुलर रोड पर शुक्रवार की रात 25 से 30 फुट गहरे गड्ढे में गिरकर स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई थी। घटना के बाद भी जिम्मेदारों ने इसका संज्ञान नहीं लिया। दूसरे दिन शनिवार को न तो कोई रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप और न ही कोई साइन बोर्ड लगाया गया। माना जा रहा है कि गड्ढे को ब्लॉक न करने से छात्र स्कूटी समेत सीधे गड्ढे में गिर गए। हादसे को न्योता दे रहे इस गड्ढे और लापरवाही को अमर उजाला ने रविवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।

रविवार को इस दुखद घटना की जांच का आदेश जारी करते हुए डीएम ने जांच का आदेश देते हुए समिति बनाई और जल्द ही एक विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा। डीएम ने ये आश्वासन दिया है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर सख्त और उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें