फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जनरल हाउस की बैठक, लगे 'पाकिस्तान और पीओके जाओ' के नारे

Sun, 01 Mar 2020 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जनरल हाउस की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू में जनरल हाउस की बैठक दूसरे दिन हंगामेदार रही। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने एक-दूसरे को पाकिस्तान जाओ और पीओके जाओ जैसे नारे तक लगा डाले। हंगामा वार्ड नंबर 28 के पार्षद गौरव चोपड़ा के स्टेट हुड के प्रस्ताव पर हुआ। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को स्टेट हुड का दर्जा दिया जाए और इसको पास कर केंद्र को भेजा जाए, क्योंकि इससे स्थानीय लोगों का रोजगार छिन रहा है। बाहरी लोगों को रोजगार मिल रहा है।

विज्ञापन

 
पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि होर्डिंग बोर्ड लगाने का टेंडर दिल्ली की फर्म के बजाय स्थानीय लोगों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले महाराजा हरि सिंह जयंती पर छुट्टी, फिर जम्मू यूनिवर्सिटी का नाम महाराजा गुलाब सिंह रखने को प्रस्ताव पास किया गया है, उसी तरह जम्मू-कश्मीर को स्टेट हुड  का दर्जा देने के प्रस्ताव को पास कर केंद्र को भेजा जाए। यह डोगरों की आन, बान और शान का सवाल है। इस पर भाजपा पार्षदों ने विरोध करना शुरू कर दिया। भाजपा पार्षदों ने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। बाहरी राज्यों से भी लोग रोजगार हासिल कर रहे हैं।
 
बडे़ स्तर पर कंपनियां प्रदेश में आ रही है। रोजगार की समस्या ही हल हो जाएगी। इस पर निर्दलीय पार्षद बोल पड़े। भाजपा पार्षदों ने कहा कि आप पाकिस्तान जाएं। इस पर निर्दलीय पार्षदों ने कहा कि आप लोग पीओके जाएं। पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि हम पीओके भी लेकर रहेंगे। हमने देश के लिए शहादतें दी हैं। इसके लिए जान भी देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने पार्षदों को शांत रहने के लिए कहा। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने प्रस्ताव पास करने को सदन से मंजूरी मांगी। इस पर पार्षदों ने मंजूरी नहीं दी है। मेयर ने कहा कि आतंकवाद के सफाए के बाद नया राज्य बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें