केंद्रीय गृह सचिव (सीमा प्रबंधन) एनएन सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कई इलाकों का दौरा किया। बीएसएफ के अधिकारियों ने गृह मंत्रालय के दल को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रभावी निगरानी के लिए विभिन्न आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी दी। बीएसएफ के बटालियन कमांडरों ने सीमा पर निर्माण कार्य से जुड़ी विभिन्न बाधाओं के बारे में अवगत कराया। यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुख्यालय में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को जम्मू सीमा पर बीएसएफ के महानिरीक्षक एनएस जमवाल सिन्हा को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लेकर गए। जम्मू सीमा के बारे में जानकारी देते हुए उसकी कई पेचदगियों के बारे में भी अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव ने पानसर और चांदवां सीमा चौकियों समेत अंतरराष्ट्रीय सीमा के कई दूसरे इलाकों का दौरा किया। इन इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से पिछले कई महीनों से गोलाबारी की जा रही है।
बीएसएफ अधिकारियों के साथ चर्चा की। सिन्हा के साथ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के मुख्य परियोजना प्रबंधक प्रदीप गुप्ता भी थे। बाद में सिन्हा ने बीएसएफ के आईजी और अन्य अधिकारियों के साथ पलौड़ा स्थित बीएसएफ मुख्यालय में बैठक की।