स्लीपर प्लेट चुराने पर रेलवे पुलिस ने किया मामला दर्ज
- फोटो : samvad
जम्मू। रेलवे पुलिस ने कबाड़ की दुकान से स्लीपर प्लेट जब्त की है। इस संबंध में दुकान चलाने वाले मनजीत सिंह निवासी जीटीवी नगर छन्नी रामा को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य युवक शनि कुमार निवासी पंजग्रेड नगरोटा को भी दबोचा है।
पूछताछ में यह भी पता चला कि उक्त रेल संपत्ति कांस्ट्रक्शन स्टोर जम्मू तवी से 22 मार्च को चोरी कर बोलेरो पिकअप में लाकर कबाड़ी मनजीत सिंह को बेचा। मौके पर उक्त बोलेरो पिकअप वाहन को बतौर सबूत कब्जे में लिया गया है। अब आरपीएफ पोस्ट जम्मू तवी में आरोपी मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट के पास पेश किया जाएगा। जब्त सामान की कीमत 6400 रुपये आंकी गई है। - ब्यूरो
-