फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: दिल्ली से जम्मू आ रही बस अनियंत्रित होकर नाले में घुसी, ओम अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी, जांच जारी

Wed, 13 May 2026 11:49 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में तड़के एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले से टकरा गई।
विज्ञापन
स्लीपर बस अनियंत्रित होकर नाले से टकराई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू ले बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। ओम अस्पताल के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले से जा टकराई। यह बस (JK02CN 8649) दिल्ली से जम्मू की ओर आ रही थी।

विज्ञापन


हादसे के समय बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। केवल दो-तीन यात्रियों को हल्की खरोंचें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें आगे की यात्रा के लिए अन्य वाहनों से जम्मू रवाना किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें