फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पटली मोड़ फ्लाईओवर के पास ट्रक में घुसी स्लीपर बस, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
पटली मोड़ फ्लाईओवर पर सड़क हादसे के फोटो स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, पीछे से आ रही थी निजी बस
विज्ञापन

बस में फंसे घायल चालक को बमुश्किल निकाला, पांच यात्रियों को भी आईं चोटें
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। सांबा जनपद में मुख्य हाईवे स्थित पटली मोड़ फ्लाईओवर पर वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक में पीछे से स्लीपर बस घुस गई। गुरुग्राम से कटरा जा रही बस में कुल 15 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पांच यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। जिन्हें उपचार के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चालक का जीएमसी जम्मू में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार में दौड़ रहा ट्रक जैसे ही पटली मोड़ फ्लाईओवर से नीचे उतरा, वहां बने तीव्र मोड़ पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान पीछे से आ रही स्लीपर बस ट्रक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक दीप सिंह पुत्र ठाकुर सिंह निवासी मोंगा, पंजाब वाहन के अंदर ही फंस गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर आसपास के लोग तड़के सुबह ही मौके पर पहुंच गए। लोग काफी प्रयास के बावजूद चालक को बाहर निकालने में असफल रहे। बाद में बचाव दल की गाड़ी पहुंची और उसकी मदद से घायल चालक को बस से बाहर निकाला गया। उसकी पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जीएमसी ले जाया गया। चोटिल यात्रियों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया।

इस हादसे के बाद पटली मोड़ फ्लाईओवर एक बार फिर हादसों का नया हॉटस्पॉट बनता दिख रहा है। हाल ही में इसी फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की जान चली गई थी, जबकि एक रिटायर्ड सैन्य कर्मी की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों ने क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ा दी है।

पटली मोड़ के जनप्रतिनिधि द्वारका नाथ ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने तीव्र मोड़ के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी हादसों का उचित निरीक्षण और जांच नहीं कर रही है, जिससे आम लोगों को अपनी जान का जोखिम में डालनी पड़ रही है।
विज्ञापन


फ्लाईओवर काम पूरा हुए ही खोलना बना खतरनाक
ग्रामीण साहिल शर्मा ने कहा कि जब तक फ्लाईओवर पूरी तरह मुकम्मल नहीं हो जाता, तब तक उसे यातायात के लिए खोला नहीं जाना चाहिए। उनका कहना था कि आधे-अधूरे फ्लाईओवर को चालू कर देने से यातायात व्यवस्था खतरनाक हो गई है और लोगों की जान जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से तत्काल हाईवे का निरीक्षण कर तीखे डायवर्जन पर सुरक्षात्मक व्यवस्था, चेतावनी बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और यातायात नियंत्रण की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें