फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास संस्थानों दाखिले: आठवीं-दसवीं और बारहवीं के अंकों के आधार पर बनेगी मेरिट

Fri, 02 Apr 2021 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कौशल विकास केंद्र जम्मू के अधीन आने वाले तमाम कौशल विकास संस्थानों में जून में दाखिले होंगे। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं और अधिकतम बारहवीं होगी। कुछ कोर्स आठवीं पास छात्रों के लिए भी हैं, इनमें बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और ड्राइवर कम मैकेनिक इत्यादि कोर्स शामिल होंगे।  

विज्ञापन


अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट आठवीं, दसवीं और बारहवीं के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। आवेदन करने के लिए 40 रुपये फीस भरनी होगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। जम्मू कौशल विकास केंद्र के सहायक निदेशक जावेद अहमद ने कहा कि कौशल विकास केंद्र में कुल मिलाकर 52 आईटीआई और 59 डेजीगनेशन ट्रेड्स आते हैं। 

ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें    
विज्ञापन


इनमें से अलग-अलग संस्थानों में गिने चुने कोर्स करवाए जा रहे हैं। कौशल विकास मंत्रालय द्वारा निर्धारित किया गया पाठ्यक्रम सभी अधीनस्थ संस्थानों में पढ़ाया जा रहा है। कोर्सों में छात्रों को प्रेक्टिकली पढ़ाया जा रहा है। छात्रों की सुविधा के लिए कौशल विकास केंद्र जम्मू कई संस्थानों में शिविर भी आयोजित कर रहा है, ताकि दूरदराज इलाकों के छात्रों को कौशल विकास का फायदा हो सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कौशल विकास केंद्र की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाता है, इसमें बड़ी कंपनियां छात्रों का साक्षात्कार लेती हैं। इन संस्थानों से कोर्स करने वाले कई छात्र आज बड़ी कंपनियों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का खास मकसद छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह निजी व्यवसाय भी खोल सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें