फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पांच पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार, केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने जारी की सूची

Fri, 02 Apr 2021 04:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर की पांच पंचायतों को बेहतर कार्यों के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें चार ग्राम पंचायतें कश्मीर संभाग में व एक जम्मू संभाग की हैं। पुरस्कारों के लिए चुनी गई पंचायतों की सूची केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की तरफ से जारी की गई है। 

विज्ञापन


दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2021 के लिए प्रदेश की दो ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें कश्मीर संभाग के बारामुला जिले की ब्लाक पंचायत कंडी राफियाबाद की ग्राम पंचायत कंगूसा और बडगाम जिले के ब्लाक पंचायत सोई बग की ग्राम पंचायत हकरमुला शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें    
विज्ञापन


नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार 2021 के लिए जम्मू संभाग के कठुआ जिले की ब्लाक पंचायत हीरानगर की ग्राम पंचायत कूटा को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास योजना अवार्ड 2021 के लिए कुपवाड़ा जिले की ब्लाक पंचायत रेडी चौकीबल की ग्राम पंचायत पंजगाम ए को चुना गया है। 
विज्ञापन


चाइल्ड फ्रेंडली पंचायत अवार्ड 2021 के लिए बारामुला जिले की ग्राम पंचायत अच्छाबल ए को चुना गया है। राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुनी गई ग्राम पंचायतों के खाते में 24 अप्रैल 2021 तक पुरस्कार राशि पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें