फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः गुलमर्ग की तर्ज पर कारगिल में भी खुलेगा स्की इंस्टीट्यूट, विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की तैयारी

Wed, 04 Nov 2020 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
विज्ञापन
ice hockey
विज्ञापन

लद्दाख में विंटर गेम्स और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्की एंड माउंटेनियरिंग (आईआईएसएम) की तर्ज पर संस्थान खोला जाएगा। लद्दाख सरकार के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के कारगिल जिले में विंटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र की मदद से कारगिल को विंटर स्पोर्ट्स के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


उच्च स्तरीय बैठक में आईआईएसएम खोलने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आईआईएसएम के प्रिंसिपल कर्नल जेएस ढिल्लों ने बैठक में बताया कि उन्हें केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने लद्दाख में विंटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं तलाशने का जिम्मा दिया है। इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्नो स्की के लिए कारगिल कस्बे के पास नकतुल, द्रास के लामोचां, गोशान के अलावा संकू और पनिखर क्षेत्रों में स्नो स्की की ढलान चिह्नित होंगी। इसकी रिपोर्ट जल्द केंद्र को भेजी जाएगी।

स्नो स्की शिविर इसी साल से
कारगिल में 100 युवकों और युवतियों के लिए इसी साल से स्नो स्की शिविर चलाया जाएगा। आईआईएसएम गुलमर्ग स्की के लिए उपकरण व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। गुलमर्ग संस्थान के प्रिंसिपल ने कहा कि श्रीनगर-लेह हाईवे बंद होने से पूर्व ही कारगिल में सामग्री पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइस हॉकी प्रतियोगिता होगी
लद्दाख के द्रास स्थित आईस हॉकी रिंक में राष्ट्रीय स्तर की आइस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें