फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम, महिला समेत छह लोग विस्फोटक समेत गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2022 06:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पाकिस्तान की पुंछ को दहलाने और आतंकवाद की राह पर लाने की बड़ी साजिश नाकाम कर पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक हथियार और नशीली पदार्थ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुंछ पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ दहलाने की पाकिस्तानी आतंकियों की साजिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। एसएसपी रोहित मल्होत्रा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक महिला जैतून अख्तर को को  हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन


उसकी जानकारी के आधार पर उसके पति मोहम्मद आजाद को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विस्फोटक सामग्री मिली। बताया कि आजाद ने विस्फोटक पीओके से मंगाए थे। उसके मामा पीओके में आतंकी लॉन्चिंग कमांडर है।

पीओके से यह विस्फोटक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भेजे गए थे। जिसे पुलिस ने समय रहते बरामद कर लिया। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन 45 गोलियां और 6 किलोग्राम हीरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दो लोगों के भाई पीओके के मंगरी कैंप में है और वहां पर वह आतंकियों को उनके लिए गाइड का काम करते हैं। पुलिस ने साजिश को नाकाम बनाते हुए आरोपियों से विस्फोटक और मादक पदार्थों बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें