अरनियां सेक्टर में सुबह से सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ को अब सेना अंत करने के मूड में दिख रही है। सेना से दो विशेष टैंकों(अक्रोश) को सीमा पर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
सेना ने इस बंकर को दोनों ओर से घेर लिया है। वहीं आस-पास के इलाकों को भी खाली करवा दिया गया है। आपको बताते चले कि यह बंकर इंटरनेशनल सीमा से तीन किमी अंदर है। इलाके में कई ओर आतंकियों के छिपे होने की संभावना जताई जा रही है।
सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है और पूरे इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इस बीच, सूचना आ रही है कि बांदी में आतंकियों ने एक सरपंच को गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
1971 के युद्ध में बनाए गए थे बंकर
जम्मू के रामगढ़ सेक्टर में सेना के बंकर में छिपे छह में से तीन आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है। सेना और आतंकियों के बीच बीते पांच घंटों से मुठभेड़ जारी है। इसके साथ ही तीन भारतीय नागरिकों समेत सेना के एक जेसीओ के शहीद होने की पुष्टि कर दी गई है। वारदात में अभी तक कुल सात लोगों की मौत्ा हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि 1971 के युद्ध के दौरान इंटरनेशनल बॉर्डर से करीब तीन किलोमीटर अंदर सेना ने ये बंकर बनाए थे, जिन पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया है। यह बंकर खेतों में हैं इसलिए कथार गांव के लोगों को आतंकियों से सीधा खतरा नहीं है।
इसके बाद भी आतंकी बंकर के रोशनदान से लगातार फायरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी कल से ही बंकर में छिपे थे। सुबह जैसे ही सेना की पेट्रोलिंग पार्टी बंकर के करीब से बॉर्डर की तरफ जाने लगी तो आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया।
सेना की वर्दी में हैं सभी आतंकी
आतंकियों के इस हमले में सेना के एक जेसीओ समेत दो जवानों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी सेना ने केवल एक सैन्यकर्मी के शहीद होने की पुष्टि की है। 1971 के युद्ध में बनाए गए ये बंकर बेहद मजबूत है जिन्हें नष्ट करना भी सेना के लिए एक चुनौती होगी।
आतंकी लगातार फायरिंग कर रहे हैं जिस कारण सेना के जवान बंकर के करीब नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि सेना ने बंकर को चारों तरफ से घेर लिया है। सेना के जवान आतंकियों को करारा जवाब दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी आतंकी भारतीय सेना की वर्दी में हैं।
सेना के सूत्रों का कहना है कि आतंकियों को बंकर में ही ढ़ेर करने की रणनीति बनाई जा रही है, क्योंकि बंकर बेहद मजबूत हैं आतंकियों के साथ बंकर को भी नष्ट करने की रणनीति पर सेना काम कर रही है। सेना के जवान बुलेट प्रुफ वाहनों में सवार होकर बंकर की तरफ बढ़ रहे हैं। साथ ही हेलीकॉप्टर से भी बंकर की निगरानी की जा रही है।
मारुति में सवार होकर पहुंचे बंकर तक
इससे पहले खबर आ रही थी कि आतंकियों ने सेना के बंकर में घुस कर तीन जवानों की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि सेना की वर्दी पहने यह आतंकी एक मारुति कार में सवार होकर इंटरनेशनल बॉर्डर की तरफ पहुंचे और बंकर में जा छिपे।
खबर ये भी है कि कुछ आतंकी कथार गांव के पास एक नाले में जा छिपे हैं। आतंकियों को तलाश कर मार गिराने के लिए सेना की तरफ से स्पेशल कामंडो दो हेलीकॉप्टर से गांव में भेजे गए हैं।
आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना द्वारा की जा रही कार्रवाई का असर साफ देखा जा सकता है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कथार गांव के लोग दहशत में हैं। डरे हुए गांववालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि घटना सुबह पांच बजे की है।
बंद कराए गए अरनियां के स्कूल और बाजार
प्रशासन ने अरनिया के तमाम स्कूल कॉलेज और बाजार बंद करा दिए हैं। आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में छह से आठ लोगों के घायल होने की खबर है जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि रियासत में हो रहे चुनाव में आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए आतंकी पहले ही जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो चुके थे। लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण चुनाव के पहले चरण में आतंकी अपने नापाक मनसूबों को अंजाम नहीं दे पाए।
सेना ने कठाड़ गांव को पूरी तरह से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना द्वारा भेजे गए स्पेशल कमांडो भी आतंकियों की तलाश में जुट गए हैं।
बता दें कि रियासत में ठंड शुरू होने से पहले ही भारी संख्या में आतंकी पाकिस्तान की तरफ से एलओसी क्रास करके भारतीय सीमा में दाखिल हो गए थे जो भारतीय क्षेत्र में कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं।
लेकिन बार्डर पर मुस्तैद सुरक्षाबल और सेना आतंकियों को किसी भी मंसूबे में कामयाब नहीं होने दे रही है। सेना लगातार आतंकियों के ठिकाने नष्ट कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार आतंकियों की मंशा मौजूदा विधानसभा चुनावों को निशाना बनाने की है, लेकिन सेना की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चल रही। सेना पिछले कुछ समय में ही दर्जनभर से ज्यादा आतंकियों को मौत्ा के घाट उतार चुकी है।