फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: प्रदेश भर के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित, नए सत्र से पहले होंगे तबादले

Sat, 08 Oct 2022 02:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कमेटी में शिक्षा निदेशक जम्मू, शिक्षा विभाग के वित्त निदेशक, शिक्षा विभाग के अंडर सेक्रेटरी, शिक्षा निदेशक कश्मीर और स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को शामिल किया गया है। उधर जेके बोर्ड के स्कूलों में कक्षा एक से 9 के छात्रों की परीक्षाएं मार्च में होने की संभावना है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Education Department - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर शिक्षा विभाग ने वार्षिक तबादलों पर फैसला लेने के लिए कमेटी का गठन किया है। अब कमेटी की सिफारिश के बाद ही शिक्षकों का एक स्कूल से दूसरे स्कूल में तबादला हो पाएगा। ट्रांसफर लेने वाले शिक्षकों को बताना होगा की आखिर वह तबादला क्यों चाहते हैं।

विज्ञापन


इस कमेटी में शिक्षा निदेशक जम्मू, शिक्षा विभाग के वित्त निदेशक, शिक्षा विभाग के अंडर सेक्रेटरी, शिक्षा निदेशक कश्मीर और स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को शामिल किया गया है। उधर जेके बोर्ड के स्कूलों में कक्षा एक से 9 के छात्रों की परीक्षाएं मार्च में होने की संभावना है।

स्कूल शिक्षा कश्मीर के निदेशक ने कहा, अधिक संभावना है कि कक्षा 1से 9 की परीक्षाएं मार्च के महीने में होने वाली हैं। उन्होंने कहा, हमने अपना प्रस्ताव सरकार को सौंप दिया है और एक या दो दिन के भीतर हमें आधिकारिक आदेश मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बता दें, जम्मू कश्मीर में स्कूल शिक्षा विभाग में एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने को हाल ही में मंजूरी दी गई है। प्रदेश में विंटर जोन को समाप्त कर अब पूरे जम्मू कश्मीर में देश के अन्य हिस्सों की तरह ही एक साथ शिक्षा सत्र शुरू करने के निर्देश जारी किए गए थे।

यानी अब पूरे जम्मू कश्मीर में 10वीं से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं एक साथ मार्च-अप्रैल में ही होंगी। परीक्षा का यह शेड्यूल मौजूदा अकादमिक सत्र से ही तत्काल प्रभावी माना जाएगा। बता दें कि जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार हार्ड जोन को छोड़कर जम्मू संभाग व कश्मीर संभाग की परीक्षाएं मार्च में होंगी।

 

हार्ड जोन में वे दूरदराज व दुर्गम क्षेत्र आएंगे, जहां सर्दियां बीतने के बाद तक बर्फ पड़ी रहती है। जम्मू व कश्मीर संभाग के हार्ड जोन और लद्दाख की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी। जम्मू संभाग, कश्मीर संभाग और हार्ड जोन की परीक्षाओं का परिणाम जून में निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें