फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: त्राल से जैश-ए-मोहम्मद के 6 ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, ऐसे हुआ नेटवर्क का पर्दाफाश

Mon, 19 Mar 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने 6 ओजीडब्लू को किया गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक ओजीडब्ल्यू नेटवर्क का पर्दाफाश किया। सुरक्षा बलों ने छह ओजीडब्ल्यू को पकड़ा और उनसे जिहादी दस्तावेज बरामद किए। 
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अवंतीपोरा पुलिस ने सूचना के आधार पर सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के साथ पुलवामा जिले के त्राल में सांझा अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि यह नेटवर्क दक्षिणी कश्मीर में आतंकी संगठन जैश के लिए युवाओं की भर्ती कराने में अहम भूमिका निभाता था।

पकड़े गए इन ओजीडब्लू की शिनाख्त गुलाम नबी शाह पुत्र गुलाम कादिर शाह निवासी गंग त्राल, इशफाक समीर शेख पुत्र गुुलाम नबी शेख निवासी तकिया गुलाब बाग, इरफ़ान अहमद मीर पुत्र मुश्ताक अहमद मीर निवासी बटगुंड, एजाज अहमद भट पुत्र अब्दुल सलाम भट निवासी बटगुंड, बशीर अहमद शेख पुत्र अमद शेख निवासी खानगुंड और जुनैद रशीद भट पुत्र अब्दुल रशीद भट निवासी नौदल त्राल के तौर पर की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है। उन्हें अंदेशा है कि इस नेटवर्क के कुछ अन्य लोग भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


जेके बैंक शाखा में तलाशी ली
साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा ने इस अभियान के तहत अवंतिपोरा स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा को भी घेरा। सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग बैंक में घुस गए हैं।

बैंक में मौजूद लोगों व स्टाफ को बाहर निकाला। बैंक के आला अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल किसी को भी हिरासत में लिए बगैर बैंक से तलाशी अभियान समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें