फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी फायरिंग में छह नागरिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एलओसी पार से पाकिस्तानी सना द्वारा भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर की गई फायरिंग में छह नागरिक घायल हो गए। बुधवार शाम पाकिस्तानी सेना की ओर से तीन भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी जोकि वीरवार सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन


भारतीय चौकियों पर की गई फायरिंग की रेंज बढ़ाने के चलते पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए मोर्टार नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे रिहायशी इलाकों गिगरियाल और उड़ीपुरा में जा गिरे थे।

पांच जिंदा बम भी बरामद हुए

सैन्य अफसरों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में करीब आधा दर्जन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा उड़ीपुरा इलाके से सेना को पांच जिंदा बम भी बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी फायरिंग में घायल नागरिकों की पहचान हाजरा बेगम, सकीना बेगम, जहूर अहमद, गुलाम नबी, ख्वाजा अहद और मुमताज अहमद की गई है।

सभी छह घायलों को पुंछ और मंडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में किसी भी जवान के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

रात आठ बजे तक हुई फायरिंग

उल्लेखनीय है कि करीब एक महीने के अंतराल के बाद पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम तीन भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की।

शाम छह बजे शुरू हुई फायरिंग के दौरान रात आठ बजे तक स्माल वेपन फायरिंग की गई जबकि रात आठ बजे के बाद हैवी वाल्यूम फायरिंग की गई और मोर्टार भी दागे गए थे।

फायरिंग वीरवार सुबह तक जारी रही। कुछ पाकिस्तानी मोर्टार ग्रामीण क्षेत्रों में जा गिरे थे।
एजेंसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें