शुक्रवार को मध्य कश्मीर के जिला गांदरबल के त्रिबल इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए हैं। अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि दो गाड़ियों में भीड़ंत हुई है। स्विफ्ट और आई-20 कार दोनों आपस में भीड़ गईं जिसके कारण छह लोग जख्मी हो गए।
उन्होंने कहा कि जख्मी लोगों की पहचान हतीम अहमद खान, अतीफ अहमद, जजीम अहमद खान के रूप में हुई है जिनका घर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में है। जबकि मंजूर अहमद, तबस्सुम जन, मोहम्मद अफ्फान इलाही बाग सौरा श्रीनगर के रहने वाले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सभी जख्मी लोगों को उप-जिला अस्पताल में भर्ती करा गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। दो लोगों की हालत नाजुक है। वहीं एक पुलिस ऑफिसर ने कहा कि पुलिस संज्ञान ले रही है और आगे की जांच जारी है।