फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों में जमकर चले लात घूंसे, छह घायल

Tue, 26 May 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
काना चक पुलिस थाना अंतर्गत गजनसू मड़ में रविवार की रात बारातियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ काना चक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक गुट में शामिल जान बेगम, लियाकत अली और फरीद और दूसरे गुट में शामिल गुलाम दीन, बेग हुसैन और बानो बेगम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सब लोग शादी समारोह में आए हुए थे। यहां बात बिगड़ने पर दोनों गुटों ने पहले एक दूसरे के साथ गाली गलौच की।

अन्य बारातियों ने मामला शांत करने की बहुत कोशिश की, लेकिन दोनों में बात बिगड़ती ही गई और जमकर मारपीट हुई। लात घूंसे के साथ ही लाठियां भी चलीं। इससे वहां अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें