कटड़ा। प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 6.70 लाख रुपये ओर प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद हुई है। रियासी के अगार जित्तो क्षेत्र से पकड़ी गई महिला की पहचान रेखा देवी निवासी डीडी फंगाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला बड़े पैमाने पर ड्रग्स तस्करी में शामिल रही है, जिससे पूछताछ से कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पुलिस के अनुसार कटड़ा पुलिस ने अगार जित्तो क्षेत्र में जांच के दौरान इस महिला को पकड़ा। उसके कब्जे से ट्रामा डोल के 400 कैप्सूल, अल्प्राजोलम की 471 टैबलेट और 6.70 लाख रुपये बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पैसा ड्रग्स तस्करी से हासिल किया गया था। महिला के तार कई लोगों से जुड़े हैं, जिनके नाम सामने आते ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।