फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब शहर के लोगों को गंदे पानी से मिलेगी निजात, 82 करोड़ से बनेगा सीवरेज प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में सीवरेज सिस्टम न होने से गलियों और नालियों में गंदगी का आलम बना रहता है। इसके लोग परेशान होते हैं लेकिन अब सीवरेज प्लांट के लिए 82 करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है। इसके टेंडर हो चुके हैं। जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

दुकानदार कमल भट्टी, अजय सिंह, पूर्व पार्षद राज सिंह और पूर्व पार्षद कुमेर सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार मामला उठाया था कि सीवरेज सिस्टम के लिए योजना बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाए ताकि कस्बे में गंदगी से राहत मिल सके। उनके अनुसार यदि सीवरेज सिस्टम बन जाए तो नालियां और गलियां साफ सुथरी रहेंगी। इसके बाद तंग गलियां भी खुली हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले से ही नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों का टोटा बना हुआ है। इससे सफाई का भी बुरा हाल है। सीवरेज सिस्टम बन जाने से सभी प्रकार की परेशानियों से राहत मिलेगी। सीवरेज सिस्टम के बनने से रसोई, वाशरूम व शौचालयों का सारा पानी सीवरेज में जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए नगर परिषद को आठ कनाल भूमि भी अलाट की गई है। चारदीवारी भी की गई है। अब तक कस्बे का सारा गंदा पानी बसंतर दरिया में ही फेंका जा रहा है, जिससे नदी भी प्रदूषित हो रही है। सीवरेज सिस्टम के बन जाने से बसंतर दरिया बचा रहेगा। कस्बे के 45 हजार की आबादी को योजना का लाभ मिलेगा।

बाक्स
हमने वर्ष 2019 में सीवरेज प्लांट की 82 करोड़ की योजना की डीपीआर बनाकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को भेजी थी। योजना के पास होने से सांबा के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-पवन कोहली पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सांबा
बाक्स
कस्बे में सीवरेज प्लांट के लिए 82 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। इसके टेंडर भी हो गए हैं। अब मुख्य कार्यकारी अभियंता टेंडर को खोलकर काम की अलाॅटमेंट करेंगे।
विज्ञापन

-जोधराज सीईओ नगर परिषद सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें