भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी। पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने जिस नापाक हरकत को अंजाम दिया था उसका भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया। उसने भारत पर ड्रोन हमले की कोशिश की लेकिन हमारी सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर अब विराम लग गया है। भारत से शिकस्त खाने के बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का प्रस्ताव रखा गया। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर को सहमति दे दी। ऑपरेशन सिंदूर के करीब 88 घंटे बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा हुई।