फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू का यह स्थानीय पौधा दिलाएगा कैंसर से छुटकारा

Sun, 11 Oct 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के एक स्थानीय पौधे कमला (सिंदूरिया) से एंटी कैंसर कंपाउंड की शोध हुई है। इस पौधे में पाए गए यह खास तत्व आठ मानव कैंसर के खिलाफ लड़ने के लिए सक्षम है। हर्बल पौधे से मिले इस तत्व में खासियत यह है कि कैंसर की दवाई में इसका प्रयोग होने पर यह साइड इफेक्ट नहीं करेगा।
विज्ञापन


पिछले तीन साल के शोध में लगे सहायक प्रोफेसर (बायोकेमिस्ट्री), फैकल्टी आफ बेसिक साइंसेस, शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलाजी (स्कास्ट) जम्मू में स्थानीय औषधीय पौधों पर एंटी कैंसर पोटेशनल पर काम कर रहे डा. विकास शर्मा ने यह कारनामा किया है।

कैंसर फार्माकोलाजी डिवीजन, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंटिग्रेटिव मेडिसन (आईआईआईएम-सीएसआईआर) जम्मू के सहयोग से किए गए इस शोध में तीन वर्ष पहले जम्मू जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी. दूर नंदनी की पहाडि़यों से कमला पौधे लेकर एंटी कैंसर कंपाउंड शोध पर काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


इसमें पौधों को सूखाकर उनका पाउडर बनाया गया। जिसके बाद मानव कैंसर सेल के खिलाफ गतिरोधक क्षमता को देखता गया। इसमें पाया गया कि यह कंपाउंड मानव कैंसर सेल के खिलाफ 99-100 फीसदी तक काम कर रहे हैं। इसमें बच्चा दानी कैंसर, लंग्स कैंसर, प्रास्टेट कैंसर और लिवर कैंसर प्रमुख हैं।

रियासत में पिछले कुछ वर्ष में 11815 कैंसर के मामले आए। जिसमें वर्ष 2014-15 में 5198 कैंसर मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। डा. विकास के अनुसार शोध की औपचारिकताएं पूरी करके शीघ्र कंपाउंड को फार्मासूटिकल कंपनी को भेजा जाएगा, यहां इस कंपाउंड से कैंसर मरीजों के लिए दवा तैयार होगी।

इस कंपाउंड की गतिरोधक क्षमता बेहतर है। विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए जम्मू संभाग के औषधीय पौधों पर काम होना चाहिए। एंटी सिंथेटिक कैंसर दवाओं से कैंसर सेल के साथ सामान्य सेल को क्षति पहुंचती है। लेकिन हर्बल कंपाउंड से तैयार दवाओं से साइड इफैक्ट नहीं होता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें