उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा का असर जम्मू तक देखने को मिला।
आज जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में सिख समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद रखा।
राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होते ही दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे वहां से गुजर रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।