प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भाजपा सांसद और पूर्व भारतीय
क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
हालांकि उनके ‘गेट वेल सून’ मैसेज ने विरोधियों को दादरी कांड पर उनकी चुप्पी को लेकर एक बार फिर सवाल उठाने का मौका दे दिया।
नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाया है कि क्या दादरी की दर्दनाक घटना पीएम का ध्यान खींचने लायक नहीं है।