अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी संगठनों के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने और वित्तीय नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। श्रीनगर, सोपोर, बारामुला और शोपियां में संदिग्धों के लगभग 14 घरों और एक व्यावसायिक परिसर की तलाशी ली गई।
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर ने घाटी में टेरर फंडिंग मामले में श्रीनगर समेत चार जिलों में कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान आपत्तिजनक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी संगठनों के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने और वित्तीय नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। श्रीनगर, सोपोर, बारामुला और शोपियां में संदिग्धों के लगभग 14 घरों और एक व्यावसायिक परिसर की तलाशी ली गई।
इसके लिए कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। यह दबिश यूएपीए की धारा 13, 18, 19, 39, 40 और आईपीसी की धारा 121, 121-ए के तहत पुलिस स्टेशन सीआईके (एसआईए) कश्मीर में दर्ज मामले को लेकर दी गई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मामला घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों के वित्तीय नेटवर्क से संबंधित है, जो विश्वसनीय सूचना पर दर्ज किया गया है। सूचना है कि आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर का एक समूह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी आकाओं के सक्रिय समर्थन से विभिन्न प्रकार की रसद की व्यवस्था कर रहा है।