फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह: कारगिल में परिसीमन और सर्दियों में चुनाव के विरोध में आज बंद, निकाला जाएगा कैंडल मार्च

Tue, 10 Nov 2026 12:50 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

नेताओं ने कहा कि दिसंबर में चुनाव होने से 20-25% आबादी मौसमी पलायन के कारण मतदान से वंचित हो सकती है। साथ ही, उमबा, द्रास व लेह में सीटें घटाने और हिल काउंसिलों की शक्तियां सीमित करने पर गहरा असंतोष जताया गया है।
विज्ञापन
कारगिल में परिसीमन और सर्दियों में चुनाव के विरोध में आज बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को कारगिल, द्रास और संकू में सुबह से शाम 5 बजे तक पूर्ण बंद का एलान किया है। यह विरोध प्रस्तावित लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनावों, परिसीमन में अनियमितताओं और बिना परामर्श जारी प्रशासनिक आदेशों के खिलाफ है।

विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि दिसंबर में चुनाव होने से 20-25% आबादी मौसमी पलायन के कारण मतदान से वंचित हो सकती है। साथ ही, उमबा, द्रास व लेह में सीटें घटाने और हिल काउंसिलों की शक्तियां सीमित करने पर गहरा असंतोष जताया गया है। विरोधस्वरूप मंगलवार शाम कारगिल में 'लोकतंत्र बचाओ कैंडल मार्च' भी निकाला जाएगा।

लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से उपराज्यपाल से चुनावों के समय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले द्रास, संकू और दूरदराज के अन्य क्षेत्रों के लोगों की चिंताओं का समाधान किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें